अलवर : पकड़ा गया पूरे जिले में स्मैक की सप्लायी करने वाला आरोपी, बच्चों को भी बनाता था निशाना

By: Ankur Thu, 14 Jan 2021 9:15:47

अलवर : पकड़ा गया पूरे जिले में स्मैक की सप्लायी करने वाला आरोपी, बच्चों को भी बनाता था निशाना

प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता चला जा रहा हैं और युवाओं में भी इसका चलन बहुत बढ़ गया हैं। इसके चलते पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कारवाई कर रहा हैं। इस कड़ी में अब अलवर जिले में पुलिस ने कारवाई करते हुए स्मैक किंग सचिन को गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने पकड़ लिया। सचिन पूरे जिले में स्मैक की सप्लाई कर रहा था। अलवर में हाईक्लास फैमिली के स्कूल व कॉलेज के बच्चों को उसने नशे का शिकार बनाया। जिनको वह सीधे घर तक स्मैक की सप्लाई देता था।

मुण्डावर के पीपली गांव निवासी सचिन पुत्र बब्बू पुलिस गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। वह कई साल से पूरे जिले में स्मैक की सप्लाई करने में लगा हुआ था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए की स्मैक भी जब्त की है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिकानी के निकट सरकारी स्कूल के पास एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में हैं। मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक स्मैक की पैकिंग करता मिला। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 28 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। इस बरामद स्मैक की कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपए है।

पुलिस ने बताया कि सचिन दिल्ली से स्मैक लेकर आता है। यहां आने के बाद खुद उसकी पुड़िया बनाता है। फिर ग्राहकों तक सीधे भेजता था। कई साल से इसी तरह से स्मैक की सप्लाई करने में लगा हुआ था। उसका टारगेट हाईक्लास फैमिली के बच्चे हैं। फिर लत पड़ने पर सीधे सचिन के मोबाइल पर सम्पर्क करते थे और उसी से स्मैक मंगाते हैं।

नशे से बढ़ रहा अपराध

जिले में नशे की लत के कारण अपराध भी बढ़ रहा है। पिछले दिनों अलवर में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसका सिर ही धड़ से अलग कर दिया गया था। उस मामले में सामने आया था कि ये कुछ युवक स्मैक का नशा करते आ रहे हैं। उसी समय अलव पुलिस अधीक्षक ने यह कहा था कि नशे की जड़ों को उखाड़ने के लिए भी पुलिस सक्रिय होकर कार्य करेगी। उसके बाद यह पहला मामला है जब पुलिस ने स्मैक बेचने वाले को माल के साथ गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े :

# उदयपुर : काल बना चायनीज मांझा, बाइक सवार युवक की कटी गर्दन, हुई मौत

# अजमेर पहुंचे वैक्सीन की पहली खेप के 22 हजार डोज, किए गए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

# टोंक : राहगीरों की मदद से टला बड़ा हादसा, चार लोग सवार बोलेरो पर पलटा ट्रेलर

# झुंझुनूं : बर्तन बेचने के नाम पर करते थे सूने मकानों की रेकी, पुलिस ने पकडे 6 आरोपी

# बीकानेर : घर में जबरन घुस चाकू की नोक पर किया गया विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com